
पं. बंटी महाराज के सानिध्य में होंगे सभी कार्यक्रम
आगरा। सिंधी समाज के प्रमुख पुरोहित पंडित गिरधर महाराज की 36वीं पुण्यतिथि आगामी 22नवंबर को मनाई जाएगी। कालामहल स्थित श्री गिरधर गोपाल मंदिर में इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
इस दौरान तीन दिवसीय धर्मिक कार्यक्रमों के साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी के अनुसार 20नवंबर से गुरुवार को सुबह 10 बजे से मन्दिर श्री अखंड पाठ होगा। शाम को मन्दिर मे आरती होगी अगले दिन मन्दिर पर पुरे दिन धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 22 नवंबर को सुबह के समय मन्दिर पर श्री अखंड पाठ साहब का भोग लगेगा। । इसके बाद पाठ साहब को मंदिर में विराजमान किया जाएगा और अंत में धर्मशाला पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सभी कार्यक्रम पं. बंटी महाराज के सानिध्य में होंगे।
सिंधु सेवा संगम के सरक्षक सूर्य प्रकाश,मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, किशोर बुधरानी, विकास जेठवानी, नंद लाल आयलानी, राज कोठारी, अमृत माखीजा , कुनाल जेठवानी,राजू खेमानी,राम चंद गुरनानी, खेम चंद तेजानी, राम चंद हसानी,पंडित विनय शर्मा, रोहित आयलानी,अशोक चावला,कपिल पंजवानी, जय किशन बुधरानी, ईश्वर सेवकानी, मुकेश सभानी,सुरेश मंगवानी,हरेश पंजवानी, विक्रम हिंदवानीआदि मौजूद रहे।


