आगरा मंडल में रेलवे पेंशनर्स के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने हेतु विशेष शिविरों का आयोजन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा मंडल में रेलवे पेंशनर्स की सुविधा के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate-DLC) बनाने हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। रेलवे बोर्ड एवं मुख्यालय के निर्देशानुसार यह अभियान 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित होगा। इसके अंतर्गत मंडल कार्यालय आगरा में विशेष शिविर लगाकर प्रशिक्षित कर्मचारियों की टीम द्वारा रेलवे पेंशनर्स के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।

रेलवे पेंशनर्स को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर भी निर्धारित तिथियों में शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि पेंशनर्स को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दूर नहीं जाना पड़े।
विभिन्न स्थानों पर शिविरों का कार्यक्रम
– मंडल कार्यालय, आगरा: 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक विशेष शिविर
– ईदगाह स्टेशन अधीक्षक कार्यालय: 10 नवंबर 2026
– धौलपुर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय: 15 नवंबर 2026
– आगरा किला स्टेशन अधीक्षक कार्यालय: 20 नवंबर 2026
– मथुरा लोको लॉबी/स्टेशन अधीक्षक कार्यालय: 17 एवं 18 नवंबर 2026

प्रशिक्षित कर्मचारी करेंगे सहयोग
इन शिविरों में रेलवे पेंशनर्स को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने में सहायता प्रदान करने के लिए कर्मचारियों को नामित किया गया है। मंडल कार्यालय आगरा में मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक एवं कर्मचारी कल्याण निरीक्षकों सहित संबंधित कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे। इसी प्रकार अन्य निर्धारित स्थानों पर भी नामित कर्मचारियों द्वारा पेंशनर्स को आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य रेलवे पेंशनर्स के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को सरल एवं सुविधाजनक बनाना तथा उन्हें समय पर पेंशन संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने में सहायता प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *