आगरा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर एनजीओ द्वारा निःशुल्क शीतल जल सेवा का आयोजन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक   गगन गोयल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के निर्देशन में दिनांक 30 मई 2026 को मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर निःशुल्क जल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस क्रम में आगरा कैंट स्टेशन पर मीना समाज सेवा जल समिति, डीग स्टेशन पर बांके बिहारी कन्हैयालाल महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, कोसीकलां स्टेशन पर स्काउट एवं गाइड के बच्चों द्वारा जिंदल ग्रुप के सहयोग से, आगरा फोर्ट स्टेशन पर एक पहल संस्था, धौलपुर स्टेशन पर राधे-राधे संस्था, जाड़ोली का बास स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों तथा मंडावर महवा रोड स्टेशन पर स्थानीय सहयोगियों द्वारा निःशुल्क जल सेवा संचालित की गई।

इस सेवा के अंतर्गत स्टेशन से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों के यात्रियों एवं स्टेशन परिसर में उपस्थित यात्रियों को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया। गर्मी के मौसम में आयोजित इस पहल से यात्रियों को विशेष राहत एवं सुविधा प्राप्त हुई, जिसकी यात्रियों द्वारा सराहना भी की गई।

इस अवसर पर संबंधित संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही मंडल वाणिज्य निरीक्षक एवं रेलवे अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु किए जा रहे इस जनहितकारी कार्य की प्रशंसा की।

आगरा मंडल यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं बेहतर सेवाओं के प्रति प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *