मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला एवं लेख प्रतियोगिता का आयोजन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशानुसार आज दिनांक 26.02.2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के गोवर्धन सभा कक्ष में एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान कर्मचारियों को विभागीय परीक्षाओं के लिए राजभाषा नियम, अधिनियम एवं संबंधित प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके उपरांत कर्मचारियों हेतु एक लेख (आर्टिकल) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय “डिजिटल कार्य प्रणाली के लाभ” रहा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
यह हिंदी कार्यशाला एवं प्रतियोगिता का आयोजन मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी बीरेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुआ। राजभाषा शाखा का कार्य उनके संरक्षण में सतत रूप से संचालित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *