आगरा.19.03.2026/उप कृषि निदेशक, मुकेश कुमार ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विगत 09 वर्षों की उपलब्धियों से जन सामान्य को अवगत कराने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके क्रम में उ0प्र0 शासन एवं जिलाधिकारी, आगरा के निर्देशानुसार कृषि एवं संवर्गीय विभाग द्वारा दिनांक 20.03.2026 को सूरसदन प्रेक्षागृह, आगरा में “अन्नदाता किसान की समृद्धि“ थीम पर आधारित भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि उक्त कार्यक्रम में सहायक निदेशक, मत्स्य, आगरा; सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, आगरा; जिला उद्यान अधिकारी, आगरा तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, आगरा सहित सभी विभागीय अधिकारी कृषकों के साथ सहभागिता कर इसे सफल बनाने में योगदान देंगे। उप कृषि निदेशक आगरा मुकेश कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे कार्यक्रम को सुगमतापूर्वक सफल बनाने में पूर्ण सहयोग करें। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार की कृषि क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम सिद्ध होगा।


