शहर में अब एक कॉल पर होगा पेयजल और सीवर की समस्या का समाधान

Press Release उत्तर प्रदेश

जलकल महाप्रबंधक ने जारी किए हेल्पलाइन नम्बर, अब शिकायत करना होगा आसान

आगरा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर जलकल विभाग ने शहर में पेयजल और सीवर से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए टोल फ्री और दूरभाष नम्बर जारी किए हैं। विभाग का कहना है कि इन नम्बरों के माध्यम से लोग अपनी शिकायत सीधे दर्ज करा सकेंगे और समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
कार्यवाहक महाप्रबंधक जलकल संघ भूषण के अनुसार, पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के लिए टोल फ्री नम्बर 18002702722 तथा दूरभाष नम्बर 8192095401 संचालित किए जा रहे हैं। इन नम्बरों पर कॉल कर नागरिक पानी की सप्लाई, कम दबाव, गंदे पानी जैसी समस्याओं की जानकारी दे सकते हैं। वहीं, सीवर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए (मै० वी०ए० टैक वबाग कम्पनी लिमिटेड के अंतर्गत) अलग हेल्पलाइन की व्यवस्था की गई है। इसके लिए टोल फ्री नम्बर 1800313797979 और दूरभाष नम्बर 14420 पर फोन किया जा सकता है। इन नम्बरों पर सीवर जाम, ओवरफ्लो और गंदगी जैसी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी समस्या के लिए सीधे इन अधिकृत नम्बरों का उपयोग करें, ताकि शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया जा सके। विभाग का उद्देश्य शहर में बेहतर जलापूर्ति और स्वच्छ सीवर व्यवस्था सुनिश्चित करना है। जलकल विभाग की इस पहल से शहरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि अब उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और एक कॉल पर ही मदद उपलब्ध हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *