आगरा रेल  मंडल में टीआरडी विभाग द्वारा ओएचई प्रणाली के सुदृढ़ीकरण एवं रखरखाव में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा।  मंडल रेल प्रबंधक  गगन गोयल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) धर्मेश कुमार के निर्देशन में आगरा मंडल में टीआरडी विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) के रखरखाव, विश्वसनीयता एवं परिचालन दक्षता में सुधार हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किए गए हैं।
नवीन OHE डिपो का कमीशनिंग
मथुरा–अलवर एवं भांडई–इटावा खंडों में लंबित रखरखाव संबंधी समस्याओं के निराकरण तथा टॉवर वैगन (TW) की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से क्रमशः डीग स्टेशन एवं फतेहाबाद स्टेशन पर नवीन OHE डिपो का सफलतापूर्वक कमीशनिंग किया गया है।
आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र में सुदृढ़ीकरण
OHE एवं PSI के रखरखाव हेतु पूर्व से संचालित आउटसोर्स्ड ब्रेकडाउन वाहनों के अतिरिक्त इस वित्तीय वर्ष में 03 और वाहनों को विभिन्न TRD डिपो में तैनात किया गया है। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित हुई है तथा रखरखाव कार्यों की दक्षता में वृद्धि हुई है।
इंसुलेटर एवं कैंटिलीवर प्रतिस्थापन में लक्ष्य से अधिक उपलब्धि
OHE प्रणाली की विश्वसनीयता बढ़ाने हेतु पुराने (ओवरएज) इंसुलेटरों एवं जंगग्रस्त कैंटिलीवरों के प्रतिस्थापन का कार्य लक्ष्य से अधिक किया गया है—
500 के लक्ष्य के सापेक्ष 711 (142.20%) इंसुलेटरों का प्रतिस्थापन
250 के लक्ष्य के सापेक्ष 251 कैंटिलीवरों का प्रतिस्थापन
टर्नआउट एवं क्रॉसओवर का प्रभावी रखरखाव
आगरा मंडल में उपलब्ध कुल 675 टर्नआउट/क्रॉसओवर का रखरखाव कार्य पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही, सभी टर्नआउट एवं क्रॉसओवर का LLMG (Live Line Monitoring Gauge) के माध्यम से चार बार निरीक्षण किया गया है, जिससे OHE प्रणाली की सुरक्षा एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित की गई है।
नई 8-व्हीलर टॉवर वैगनों का कमीशनिंग
रखरखाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु दो नई 8-व्हीलर टॉवर वैगन (NCR/250047 एवं NCR/250100) का 09.12.2025 को सफलतापूर्वक कमीशनिंग किया गया। इससे OHE के निरीक्षण एवं मरम्मत कार्यों में तेजी आई है और रेल परिचालन अधिक सुरक्षित एवं निर्बाध हुआ है।
OHE सुदृढ़ीकरण हेतु निवेश
OHE प्रणाली की मजबूती एवं विश्वसनीयता बढ़ाने हेतु—
₹11.73 करोड़ लागत के 06 कार्य (टेंडर)
₹13.20 करोड़ लागत के 12 कार्य (राजस्व मद)
आवंटित किए गए हैं।
स्क्रैप निष्कासन में उल्लेखनीय उपलब्धि
वित्तीय वर्ष 2025–26 में स्क्रैप निष्कासन के क्षेत्र में भी आगरा मंडल द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया—
Ferrous Scrap: 25 मीट्रिक टन के लक्ष्य के सापेक्ष 117.3 मीट्रिक टन निष्कासित
Non-Ferrous Scrap: 10 मीट्रिक टन के लक्ष्य के सापेक्ष 123.4 मीट्रिक टन निष्कासित
आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग
OHE में कार्यरत रेल कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आधुनिक उपकरणों का व्यापक उपयोग किया जा रहा है—
Non-Contact High Voltage Detector के माध्यम से बिना संपर्क के लाइन के चार्ज/डिस्चार्ज की जांच
LLMG (Live Line Monitoring Gauge) द्वारा बिना पावर ब्लॉक के OHE पैरामीटर का सटीक मापन
इसके अतिरिक्त डिजिटल मेगर, डिजिटल अर्थ इंसुलेटर टेस्टर, डिजिटल माइक्रोमीटर, डिजिटल स्प्रिंग बैलेंस, थर्मोविजन कैमरा, हाई वोल्टेज हैंड ग्लव्स एवं नाइट पेट्रोलिंग हेतु फॉग लाइट टॉर्च जैसे आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है।
TRD के सभी परिसंपत्तियों के रखरखाव का लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2025–26 में सफलतापूर्वक प्राप्त किया गया है। उपरोक्त कार्यों के परिणामस्वरूप OHE प्रणाली की मजबूती एवं विश्वसनीयता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है तथा संभावित फेल्योर की घटनाओं में प्रभावी कमी आई है, जिससे सुरक्षित एवं सुचारु रेल परिचालन सुनिश्चित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *