अभा प्राइजमनी वालीबाल में नार्दन रेलवे ने लखनऊ एकेडमी को हराया

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। खेल निदेशालय उ0प्र0के तत्वावधान में क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय, आगरा द्वारा उ0प्र0वालीबाल संघ के सहयोग से अखिल भारतीय वालीबाल संघ से मान्यता प्राप्त किये जाने के उपरान्त एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा में दिनांक 28 सेे 31 जनवरी, 2026 तक अखिल भारतीय प्राईजमनी वालीबाल पुरूष प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में आज दिनांक 29.01.2026 को खेले गये मैचों के परिणाम
आज प्रतियोगिता में खेले गये मैचों में नार्दन रेलवे जम्मू की टीम ने 04 सेटों के मुकाबलें में महाराणा प्रताप एकेडेमी,लखनऊ को 25-19, 25-16, 22-25, 25-22 के सेट के खेल में 3-1 से पराजित किया। अगले मैच में साई हरियाणा की टीम ने राजस्थान एसासिएशन की टीम को 05 सेटों के कड़े मुकाबलें में 3-2 (14-25, 18-25, 25-16, 25-19, 15-13) से पराजित किया। अगले मैच में पंजाब पुलिस की टीम ने वेस्टर्न रेलवे जबलपुर की टीम को 05 सेटों के मुकाबले में 3-2 (18-25, 18-25, 27,25, 25-17, 15-12) से परास्त किया। अगले मैच में आयकर चण्डीग़ढ की टीम ने एकतरफा मुकाबले में जाट रेजीमेण्ट, बरेली की टीम को 3-0द (25-14, 25-19, 25-19) से षिकस्त दी। अपने अगले मैच में साई हरियाणा की टीम ने सी.जी.एस.टी. मुम्बई की टीम को 04 सेटों के मुकाबले में 3-1 (20-’25, 25-21, 25-’20,25-20) से हराया। अगले मैच में नार्दन रेलवे की टीम ने उत्तर प्रदेष पुलिस टीम को 03सेटों की श्रंखला में 3-0 (25-20, 25-18,25-20) से पराजित किया। अगले मैच में आयकर चण्डीगढ़ की टीम ने आर्यन क्लब, दिल्ली को 04 सेटों के मुकाबले में 3-1 (14-25, 25-22, 25-22, 25-23) से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।

आज मैचों के आयोजन के अवसर पर सुनील तिवारी, महासचिव उ0प्र0 वालीबाल संघ, जिला हाकी संघ के अध्यक्ष कमल चौधरी, एस0वी0एस0 राठौर, संयुक्त सचिव, उ0प्र0 वालीबाल संघ, शरद शर्मा, वरिष्ठ खिलाड़ी, पूर्व क्रीड़ाधिकारी एस0एस0चौहान, ह्दय नारायन शर्मा वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहें। इस प्रतियोगिता के आयोजन में विजय कुमार,वरिष्ठ वालीबाल खिलाड़ी द्वारा विषेश योगदान देते हुएं प्रतियोगिता में अहम सहयोग प्रदान किया जा रहा हैं।
निर्णायकों की भूमिका मेंः- उपेन्द्र बहाुदर सिंह, आर0एस0सिंह, एस एन कुशवाहा, सुनील राय, डा0सी0बी0मिश्रा, अंजनी पाण्डेय, भारतेन्द्र शेखर पाण्डेय, अंकित सिंह, आषीश कुमार, अखिलेश प्रताप सिंह, विजय कुमार, अरूण तिवारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। 30.01.2026 को प्रातःकालीन सत्र में प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच तथा सायंकालीन सत्र में सेमीफाइनल मैच खेले जायेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *