मनोनीत पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Press Release उत्तर प्रदेश

नगर निगम सदन में आयोजित हुआ समारोह,  महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने दिलाई शपथ, ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे पार्षद

आगरा। नगर निगम सदन में गुरुवार को शासन द्वारा मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने सभी नामित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शासन द्वारा हाल ही में संजय राय, अमित अग्रवाल पारुल, सुषमा जैन, जितेन्द्र सविता, सुनील करमचंदानी, पंकज सिकरवार, धरम वीर सिकरवार, नितीश भारद्वाज, हरिओम बघेल एवं राहुल वाल्मीकि सहित कुल दस पार्षदों को आगरा नगर निगम में मनोनीत किया गया था।
शपथ ग्रहण से पूर्व सभी नामित पार्षद अपने समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच नगर निगम परिसर पहुंचे, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान निर्वाचित पार्षदों के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।
समारोह में नगर निगम प्रशासन की ओर से अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी बृजेश सिंह, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम तथा उपनगर आयुक्त डॉ सरिता सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
महापौर ने शपथ लेने वाले सभी पार्षदों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उम्मीद जताई कि सभी पार्षद शहर के विकास, स्वच्छता और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। समारोह के दौरान पार्षदों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *