दीवानी परिसर में अधिवक्ताओं ने आगरा के मास्टर पंकज शर्मा को किया सम्मानित

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। हाल ही में नेपाल की राजधानी काठमांडू शहर के त्रिपुरेश्वर दशरथ रंगशाला इंडोर हॉल में विश्व ताइक्वान्डो, एशियन ताइक्वान्डो यूनियन एवं नेपाल ताइक्वान्डो संघ द्वारा खेली गई चतुर्थ माउंट एवरेस्ट क्योरुगी एवं द्वितीय पूमसे (विश्व ताइक्वान्डो,जी-1) इंटरनेशनल ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में विदेशी धरती पर भारत की ओर से सीनियर पूमसे व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा में 1-1= रिकॉर्ड 2 कांस्य पदक जीतकर तिरंगा फहराकर इंडिया का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर इतिहास रचने वाले आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा का दीवानी परिसर में सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर अधिवक्ताओं द्वारा पटका पहनाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दीं। समारोह दीवानी परिसर के जिला एवं सत्र न्यायालय आगरा स्थित एडवोकेट नरेंद्र शर्मा के चैंबर नंबर सी -14 सिविल कोर्ट में जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया ।
सम्मानित करने वालों में अधिवक्ता नरेंद्र शर्मा,अमित शर्मा हरजीत अरोड़ा (बार कौंसिल प्रत्याशी) भारत सिंह ,कृष्णl माहेश्वरी ,नितिन वर्मा, वीरेंद्र फौजदार ,अरुण पचौरी, नितिन शर्मा, कोमल सिंह वर्मा, गिरीश पाठक, रूपेश भारद्वाज, मधु शर्मा ,राखी चौहान, वीरेंद्र भारद्वाज, शशीकरण पचौरी, गगन शर्मा ,नवनीत कुलश्रेष्ठ ,हेमन्त भारद्वाज ,यतेंद्र गौतम, हरिओम शर्मा ,मुकेश सिंह, उमेश यादव, नेहा शर्मा ,ललित कुमार, अजय वीर सिंह ,बबीता शर्मा ,प्रदीप शर्मा, प्रदीप मिश्रा आदि शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *