नगर निगम का कूड़े से आय बढ़ाने पर ज़ोर , नगर आयुक्त ने किया एमआरएफ सेन्टरों का निरीक्षण

Press Release उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 16 मई। प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान और  इकोनोमी बढाने पर दिये जा रहे जोर के मद्देनज़र नगर निगम आगरा में भी जोरशोर से प्रयास शुरू कर दिये हैं। कूडे़ से आय बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी के मद्देनज़र आज  नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने रामबाग स्थित ट्रांसफर स्टेशन और नन्दलालपुर एमआरएफ केन्द्र का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये। इस दौरान कुछ कमियां पाये जाने पर उन्होंने नाराज़गी जताते हुये रिकाॅर्ड सही करने के निर्देश भी दिये।
नगर आयुक्त सर्वप्रथम वार्ड नं. 58 स्थित हाथरस रोड सैन धर्मकांटा नरायच एमआरएफ सेन्टर पहुंचे वहां मौजूद कर्मचारियों से उन्होंने लोगबुक मंगाकर चैक किया,।जानकारी माँगी कि कितनी गाड़ियां किस-किस वार्ड से किस समय पर कूड़ा लेकर आतीं हैं व दिन भर में कितना कूड़ा उठाया जाता है। स्वच्छता काॅर्पोरेशन के सूपरवाइजर को उन्होंने सेन्टर पर स्वच्छता अभियान से सम्बन्धित वाॅलपेटिंग और फोटो आदि लगाने के निर्देश दिये। इसके बाद यहीं पर 15 टन प्रतिदिन कूड़ा निस्तारण क्षमता के निर्माणाधीन एमआरएफ सेन्टर की कार्य प्रगति की भी जानकारी ली।
इसके बाद वे नन्दलालपुर स्थित एमआरएफ सेन्टर पहुंचे तथा वहां कूड़ा निस्तारण से सम्बन्धित जानकारी कर्मचारियों से ली। कितना और किस तरह का कूड़ा कहां-कहां से आ रहा है की जानकारी मांगने पर सेन्टर के कर्मचारी बगलें झांकते नज़र आये। इस पर नाराज़गी जताते हुये नगर आयुक्त ने आवश्यक रिपोर्ट बनाकर पे्रषित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सेन्टर पर कितना इंपुट और आउटपुट है उसकी भी जानकारी रिपोर्ट में दी जाये। उल्लेखनीय है कि नगर निगम छत्ता, ताजगंज, लोहामण्डी और हरीपर्वत जोन में एमआरएफ सेन्टर बनाने जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जेडएसओ मुख्यालय राजीव बालियान, जेडएसओ छत्ता इन्द्रजीत सिंह, सहायक नगर आयुक्त आशोक प्रिय गौतम, एसएफआई सुदेश यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *