आगरा। सार्वजनिक स्थल पर शौच-मूत्र विसर्जन व गंदगी करने वालों के खिलाफ आज चलाये गये अभियान के दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों पर कार्रवाई की गयी। कार्रवाई के दौरान चारों जोन में 18950 रुपये जुर्माने के रुप में वसूल किये गये। इनमें से पन्द्रह लोग सार्वजनिक स्थल पर मूत्र विर्सिर्जत करते हुए पकड़े गये। सड़क पर मसाले की पीक मारने पर भी एक व्यक्ति से दो सौ रुपये वसूल किये गये।
नगर निगम प्रशासन ने मंगलवार को सार्वजनकि स्थलों पर गंदगी करने वालों के अलावा रेड व यलो स्पॉट की सफाई के साथ कार्रवाई का एलान किया था। उसी के तहत आज शहर के चारों जोन में यलो और रेड स्पॉट की सफाई कराने के साथ ही नियमों का उल्लंघन कर नगर की संुदरता को बट्टा लगा रहे लोगों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई। इस दौरान संजय पैलेस, अलबतिया, रामबाग पुल के आसपास,सर्विस रोड, यमुना किनारा अंबेडकर पुल के निकट, हाथी घाट, थाना एम एम गेट रोड, करकुंज रोड,कमला नगर,सोना नगर पुलिया,पुरान मंडी आदि क्षेत्रों में अभियान चला कर कार्रवाई की गयी। इन स्थानों पर दीवारों के आसास चिंहित किये गये रेड व यलो स्पॉट की सफाई भी कराई गयी। छत्ता क्षेत्र में सर्वाजनिक स्थल पर पीक मारने पर भी एक व्यक्ति से दो सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
—क्या होते हैं रेड और यलो स्पॉट—-
रेडस्पॉट—इनमें वे स्थान आते हैं जहां पर लगातार अत्यधिक गंदगी और कचरा फेंकने की समस्या बनी रहती है। यहां पर अक्सर लोग पान मसाला आदि थूक कर गंदगी फैलाते हैं।
यलो स्पॉट—इनमें वे स्थान आते हैं जहां पर मध्यम स्तर की गंदगी या कचरा जमा होने की संभावना रहती है ऐसे स्थानों पर अक्सर लोग मूत्र विसर्जन कर गंदगी को बढ़ावा देते हैं।