गृहकर वसूली में तेजी लाने को नगर निगम का अभियान तेज

Press Release उत्तर प्रदेश

—–शहर के चारों जोनों में 60 सदस्यीय विशेष टीम करेगी घर-घर बिल वितरण

—–नगर निगम द्वारा तीन लाख गृह कर दाताओं को किया जाना है बिलों का वितरण

आगरा। नगर निगम प्रशासन ने शहर में गृहकर वसूली को गति देने के लिए अभियान को तेज कर दिया है। इस क्रम में हरी पर्वत, छत्ता, ताजगंज और लोहा मंडी जोन के लिए 60 सदस्यीय विशेष टीम गठित की गई है। हर जोन में 15-15 कर्मियों की यह टीम घर-घर जाकर करदाताओं को बिल वितरित करेगी और समय पर गृहकर जमा करने के लिए प्रेरित करेगी।
अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी के अनुसार शहर में इस समय लगभग तीन लाख सक्रिय गृहकरदाता हैं। इन सभी को समयबद्ध ढंग से बिल उपलब्ध कराने और वसूली दर में सुधार लाने के उद्देश्य से यह विशेष व्यवस्था की गई है। इसको लेकर सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी ने की।
बैठक में राजस्व अधिकारियों के साथ-साथ वितरण कार्य में तैनात टीम के सदस्यों को दिशा-निर्देश दिए गए। बताया गया कि करदाताओं से संवाद बढ़ाकर अधिकतम वसूली सुनिश्चित की जाए। इसके लिए बिल वितरण के साथ-साथ कर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

—-समस्या होने पर संपर्क करें जोनल अधिकारी से—

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि कोई करदाता किसी कारणवश बिल जमा नहीं कर पा रहा है या उसे बिल प्राप्त नहीं हुआ है, तो वह सीधे संबंधित जोनल अधिकारी से संपर्क कर सकता है। इसके लिए जोनों में हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी की जा रही है।

—-नगर आयुक्त का बयान—-

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा,
है कि “गृहकर नगर निगम की आय का महत्वपूर्ण स्रोत है। इससे शहर में मूलभूत सुविधाएं और विकास कार्य संचालित किए जाते हैं। हम नागरिकों से अपील करते हैं कि समय पर गृहकर जमा कर शहर के विकास में भागीदारी निभाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *