मुंबई: कुब्रा सैत और एकता जैन ने किया संतोष पांडे के ‘रेजुआ एनर्जी सेंटर’ का उद्घाटन, नेचुरल हीलिंग पर दिया जोर

Health

मुंबई (अनिल बेदाग)। जब चिकित्सा विज्ञान ऊर्जा के साथ जुड़ता है, तो उपचार सिर्फ दवा या तकनीक नहीं रहता, बल्कि एक गहरा अनुभव बन जाता है। एक्यूपंक्चर के क्षेत्र में यही पहचान बना चुके हैं संतोष पांडे, जिनकी हीलिंग पद्धति में तकनीक के साथ संवेदनशीलता और सकारात्मक ऊर्जा का संतुलन दिखता है। इसी सोच के साथ मुंबई के मालाड वेस्ट में रेजुआ एनर्जी सेंटर की नई शाखा का शुभारंभ किया गया।

शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे केवल एक औपचारिक रस्म नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और समग्र उपचार की दिशा में नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा गया। पूरे माहौल में शांति, भरोसे और उत्साह का संतुलन साफ नजर आया।

इस अवसर पर अभिनेत्री कुब्रा सैत ने संतोष पांडे की सराहना करते हुए उन्हें “हीलिंग का जादूगर” बताया। उन्होंने कहा कि उनका एक्यूपंक्चर उपचार केवल शारीरिक दर्द तक सीमित नहीं रहता, बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्तर पर भी गहरा प्रभाव डालता है। उनके अनुसार, रेजुआ एनर्जी सेंटर आज होलिस्टिक हीलिंग के क्षेत्र में एक भरोसेमंद नाम बन चुका है।

अभिनेत्री और एंकर एकता जैन ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि संतोष पांडे का मार्गदर्शन और उपचार जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला है। उन्होंने रेजुआ की थेरेपी को “नेचुरल हीलिंग का सशक्त माध्यम” बताया।

कार्यक्रम में संतोष पांडे ने कहा, “हमारा उद्देश्य सिर्फ बीमारी का इलाज करना नहीं है, बल्कि मानसिक, शारीरिक, आध्यात्मिक और भावनात्मक स्तर पर संतुलन स्थापित करना है। हम सुरक्षित, प्राकृतिक और किफायती दर्द प्रबंधन समाधान हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

इस मौके पर वेलनेस और एंटरटेनमेंट जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें वेलनेस आइकन मिकी मेहता, सचिन दनाई, हिमांशु मेहता सहित 200 से अधिक गणमान्य अतिथि शामिल थे। दादर, सांताक्रूज़, तारदेव, मलाड और पवई में सफल संचालन के बाद, मालाड वेस्ट में रेजुआ एनर्जी सेंटर का यह विस्तार इस बात का संकेत है कि लोग अब तेजी से प्राकृतिक, ऊर्जा-आधारित और होलिस्टिक चिकित्सा की ओर बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *