किसान नेता श्याम सिंह चाहर की 85 वर्षीय माँ मुक्ता देवी ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

Politics उत्तर प्रदेश

आगरा, 19 जनवरी। रालोद नेता महेश जाटव ने अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ जिला अस्पताल में किसान नेता श्याम सिंह चाहर से मिलकर हालचाल जाना और कल रालोद नेताओं का प्रतिनिधिमंडल व किसान पुलिस आयुक्त को ज्ञापन के माध्यम से किसानों की मांगों से अवगत कराएंगे।
मौके पर पहुंचे गोपाल सिंह कुशवाह, मनोज कुमार व राजेश सिंह कुशवाह आदि,
30 दिन से आमरण अनशन कर रहे किसान नेता श्याम सिंह चाहर की 85 वर्षीय माँ मुक्ता देवी ने अस्पताल आकर किसानों का हौसला बढ़ाया । वृद्ध माँ मुक्ता देवी ने एलान किया है कि किसानों की जायज मांगें मनमाने के लिए वे  21 जनवरी से विकास भवन पर भूख हड़ताल करेंगी। उनके बेटे श्याम सिंह की कोई सुनवाई नहीं की जा रही है उनकी हालत गिरती जा रही है।

एडीएम सिटी अनूप कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान जिला अस्पताल में किसान नेता श्याम सिंह चाहर व धरना स्थल विकास भवन पर किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह से मिले और अनशन व धरना ख़त्म करने का किसान नेताओं से अनुरोध किया। वहीं विकास भवन पर 32 दिन से धरने प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने बताया कि 21 सहकारी समितियों के गोदामों के निर्माण में करोड़ों का घोटाला हुआ है। घोटाले के आरोपियों से धन वसूली की जाये।
धरने में मुख्य रूप से राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन नेता वीरेंद्र सिंह इंदौलिया, सहकारी समिति संचालक श्रीमती सरोज चाहर,सत्यवीर सिंह चाहर,अरविन्द चौधरी, प्रदीप शर्मा,छीतरिया,रामू चौधरी,सुरेंद्र सिंह,बबलू कुमार, विशम्बर सिंह, विनोद फौजदार,लाखन सिंह,महेश फौजदार,जितेंद्र रावत, देवेंद्र,दीपू चाहर,खजान सिंह भगौर,भरत कुशवाह,अंकित,पप्पू कोली,ओमप्रकाश बघेल,लीलाधर,मुकेश, रमाकांत रावत, चंद्रशेखर शर्मा, प्रमोद शुक्ला जमील खान, हरेंद्र सिंह शलीम खान, अशोक कुमार,प्रमोद भगोर, निर्मला देवी, उर्मिला देवी,पुष्पा देवी,सुनील कुमार,जगवीर सिंह,विवेक सविता आदि किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *