टूँडला होकर इटावा जाने वाली ट्रेन जाएँ बाह बटेश्वर होकर, फतेहपुर सीकरी में हो नई ट्रेन का ठहराव-सांसद राजकुमार चाहर
आगरा: गुरुवार को शून्य काल मे अति लोक महत्व के विषय पर चर्चा में भाग लेते हुए लोकसभा में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं और जनसुविधाओं के मुद्दे प्रमुखता से उठाए। सांसद चाहर ने आगरा से खैरागढ़, जगनेर, तांतपुर होते हुए बयाना (राजस्थान) तक प्रस्तावित नई रेलवे लाइन का उल्लेख करते हुए बताया कि इस परियोजना का सर्वे वर्ष 2024 में पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह रेल लाइन फतेहपुर सीकरी सहित धौलपुर, भरतपुर, बयाना, हिंडौन और करौली जैसे क्षेत्रों के लाखों लोगों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगी और इससे क्षेत्र के आर्थिक, शैक्षिक एवं सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने सरकार से इस परियोजना को शीघ्र वित्तीय स्वीकृति देकर कार्य शुरू कराने की मांग की।
इसके साथ ही सांसद ने कहा कि वही आगरा केंट-फोर्ट से टूंडला होते हुए इटावा के लिए कोई रेलवे लाइन जुड़ती है सांसद चाहर ने मांग की है कि दिल्ली से टूंडला होते हुए भी गाड़िया जाती है उन्होंने कहा कि आगरा से टूंडला की बजाह आगरा फतेहाबाद, बाह बटेश्वर होते हुए इटावा को जोड़ते हुए आगे इसके लिए भी कुछ ट्रेन चलाई जाए। उन ट्रेनों में से जो ट्रेनें चल रही है कुछ ट्रेनें हमे इधर आगरा फतेहाबाद बाह बटेश्वर की और दे दी जाए।
वही सांसद राजकुमार चाहर ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर असरवा (अहमदाबाद) के बीच संचालित ट्रेन संख्या 01919/01920 (वर्तमान में 20178/20177) के फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन पर ठहराव समाप्त किए जाने पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस ठहराव से क्षेत्रीय यात्रियों को काफी सुविधा मिलती थी, जिसे हटाने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने रेल मंत्री से जनहित में उक्त ट्रेन का फतेहपुर सीकरी स्टेशन पर ठहराव पुनः बहाल करने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्रीय जनता को निरंतर रेल सेवाओं का लाभ मिलता रहे।


