सांसद चाहर ने बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर समस्याएं सुनीं, समाधान के निर्देश दिये

स्थानीय समाचार

 

आगरा, 18 जुलाई। यमुना नदी में आयी बाढ़ के चलते पीड़ितों की समस्याएं जानने के लिये सांसद राजकुमार चाहर मंगलवार को पीड़ितों के मध्य पहुंचे और उनकी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। वे सदर तहसील के गांव मेहरानाहरगंज आदि जगहों पर पहुंचे। वहां यमुना के तेज जल बहाव के बीच पहुंचकर ग्रामीण जनों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को इनका समाधान करने के निर्देश दिये। ग्रामीणों ने शिकायत की कि बाढ़ के चलते उनके लिए रहने के साथ ही पीने के पानी और पशुओं के चारे की समस्या हो गयी है। ग्रामीणों ने अपनी फसल के नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की।
वहीं यमुना का जल स्तर रात दस बजे 499.3 फीट पहुंच गया है। जोकि मीडियम लेबल से अधिक हो गया है। बाढ़ के पानी से कई गांव प्रभावित हो गये हैं। इनके साथ ही शहरी क्षेत्र में भी कई कालोनियों में पानी पहुंच गया है। उधर जिला प्रशासन द्वारा तमाम व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिससे कि पीड़ितों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *