इंसाफ मांग रही नवजात की माँ: लखनऊ में कैब ड्राइवर ने छात्रा के साथ किया विश्वासघात, थाने में केस दर्ज

Crime

लखनऊ। बिहार के हॉस्टल कांड की गूंज अभी थमी नहीं है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक नीट छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता राजधानी लखनऊ में रह कर नीट की तैयारी कर रही थी। इस दौरान एक कैब चालक ने युवती के साथ शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

युवती के गर्भवती होने पर आरोपी ने उसके साथ मंदिर में शादी कर ली, लेकिन बच्चा पैदा होने के बाद उसने बच्चे को अपनाने से मना कर दिया। पीडित युवती अब इंसाफ के लिए नवजात बच्ची को लेकर दर-दर भटक रही है। पीड़िता ने चिनहट थाने में आरोपी कैब चालक पर मुकदमा दर्ज कराय है।

वाराणसी के एक गांव निवासी पीड़िता नेहा काल्पनिक नाम दिसंबर 2022 में लखनऊ NEET की तैयारी करने के लिए आई थी। युवती चिनहट के नौबस्ता इलाके में किराए का कमरा लेकर रहती थी और गोमतीनगर स्थित कोचिंग सेंटर पढ़ाई करती थी। कोचिंग आने जाने के लिए युवती कैब बुक किया करती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात जुलाई 2023 में बाराबंकी निवासी आदित्य यादव से हुई, जो कि कैब चालक है।

युवती ने आरोप लगाते हुए बताया कि आदित्य ने उसे रोजाना लाने-ले जाने का प्रस्ताव दिया था, जिस पर युवती ने नियमित कैब बुकिंग की वजह से उसे यह सुविधा अच्छी लगी और उसने सहमति दे दी। इसके बाद आरोपी आदित्य यादव रोजाना युवती को कोचिंग छोड़ने और ले जाने लगा। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती बढ़ गई और आरोपी ने युवती को कार चालान भी सिखा दिया। कार सिखने के दौरान आरोपी रोजान युवती से प्रेम का इजहार करने लगा, जिसे युवती शुरुआत में अनदेखा कर देती थी।

पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया कि आदित्य ने धीरे-धीरे भरोसा जीत लिया था। आरोपी एक दिन बहाने से युवती को अपने कमरे पर ले गया, जहां पर उसने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इस पर युवती पर बेहोश हो गई, जिसका फायदा उठा कर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर उसे घटना का अंदेशा हुआ, लेकिन वह मानसिक रूप से आहत थी। करीब एक महीने बाद उसे पता चला कि वह गर्भवती है। गर्भवती होने पर युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी आदित्य ने दो दोस्तो की मौजूदगी में चंद्रिका देवी मंदिर में युवती से शादी कर ली। इसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे।

पीड़िता का आरोप है कि वह गर्भावस्था के दौरान कुछ महिनों तक आरोपी के घर बाराबंकी भी रही। पीड़िता ने दो फरवरी को एक प्राईवेट अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। बेटी के पैदा होने के बाद आरोपी युवती को लेकर चिनहट के नौबस्ता क्षेत्र में किराए के कमरे पर ले गया, जहां तीन दिन तक वह साथ में रहा। इस दौरान वह मौके का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने जब कई बार जब आरोपी को फोन किया तो उसने अपनाने से इनकार कर दिया। आरोपी ने फोन पर कहा कि तुम मेरी पत्नी नहीं हो, जहां जाना है जाओ। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया।

पीड़िता का कहना है कि उसके पास खाने तक के पैसे नहीं बचे हैं। नवजात बच्ची के लिए दूध और जरूरी सामान खरीदना मुश्किल हो गया है। युवती ने चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले जांच में जुट गई है। अधिकारियों ने बताया कि युवती के आरोप गंभीर हैं और तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *