आगरा। कैबिनेट मंत्री महिला कल्याण , बाल विकास एवं पुष्टाहार श्रीमती बेबी रानी मौर्य के नेतृत्व में विधायक खेल स्पर्धा विधानसभा आगरा ग्रामीण का आयोजन दिनांक 17/12/2025 को ग्रामीण मिनी स्टेडियम अकोला में सब जूनियर जूनियर एवं सीनियर वर्गों में बालक एवं बालिका वर्ग में एथलेटिक्स कबड्डी वॉलीबॉल कुश्ती भारोत्तोलन बैडमिंटन आदि खेल विधा में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को प्रातः 10.30 बजे किया जाएगा । उक्त प्रतियोगिता में विधान सभा आगरा ग्रामीण के ही प्रतिभागी yuvasathi.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर प्रतिभाग कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए वरुण कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी 9411808448 पर संपर्क कर सकते हैं।
छावनी विधान सभा क्षेत्र के खेलकूद एकलव्य स्टेडियम में 19 दिसंबर को
विधायक डॉ जी एस धर्मेश के नेतृत्व में विधायक प्रथम खेल स्पर्धा विधानसभा आगरा छावनी का आयोजन 19/12/2025 को एकलव्य स्टेडियम आगरा में सब जूनियर जूनियर एवं सीनियर वर्गों में बालक एवं बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, कुश्ती, भारोत्तोलन, बैडमिंटन आदि खेल विधा में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
उक्त प्रतियोगिता में विधान सभा आगरा छावनी के ही प्रतिभागी yuvasathi.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर प्रतिभाग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सुरेश प्रताप सिंह क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी 9675443905पर संपर्क कर सकते हैं।
✅
विधायक प्रथम खेल स्पर्धा विधानसभा खेरागढ़ का आयोजन 18 दिसंबर को
विधायक खेरागढ़ भगवान सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में विधायक प्रथम खेल स्पर्धा विधानसभा खेरागढ़ का आयोजन 18/12/2025 को मंडी समिति खेल मैदान खेरागढ़ में सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्गों में बालक एवं बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, कुश्ती ,भारोत्तोलन आदि खेल विधा में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उक्त प्रतियोगिता में विधान सभा खेरागढ़ के ही प्रतिभागी yuvasathi.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर प्रतिभाग कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए रवि कुमार अरेला क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी 9024749494 पर संपर्क कर सकते हैं।
विधायक प्रथम खेल स्पर्धा विधानसभा आगरा उत्तर क्षेत्र का आयोजन 19 दिसंबर को आरबीएस कालेज में
आगरा उत्तर विधानसभा के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के नेतृत्व में विधायक प्रथम खेल स्पर्धा विधानसभा आगरा उत्तर क्षेत्र का आयोजन 19/12/2025 को आर बी एस कॉलेज आगरा में सब जूनियर जूनियर एवं सीनियर वर्गों में बालक एवं बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, कुश्ती, भारोत्तोलन, बैडमिंटन आदि खेल विधा में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
उक्त प्रतियोगिता में विधान सभा आगरा उत्तर के ही प्रतिभागी yuvasathi.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर प्रतिभाग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए वरुण कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी 9411808448 पर संपर्क कर सकते हैं।
