आगरा.10.11.2025/आज विधायक खेरागढ़ भगवान सिंह कुशवाहा द्वारा विकास खण्ड खेरागढ़ में दिव्यांगजन कल्याण कार्यक्रम के तहत 35 ट्राईसाइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक जी ने दिव्यांगजन को ट्राईसाइकिल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा समाज में आत्मनिर्भरता और सम्मानपूर्वक जीवन यापन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सहयोग से उनके दैनिक जीवन में सुविधा और गतिशीलता आएगी।
विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजन के सर्वांगीण विकास और पुनर्वास हेतु सतत प्रयासरत है, सभी पात्र लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता है, समाज तभी सशक्त बन सकता है जब हर वर्ग समान अवसर प्राप्त करे। उक्त अवसर पर सुश्री ज्ञान देवी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, सुश्री सुष्मिता यादव, खण्ड विकास अधिकारी सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


