आगरा, 29 मई। सौ मीटर चौड़ी इनर रिंग रोड एवं लैंड पार्सल योजना की तृतीय चरण की भूमि के संबंध में एक बैठक पांच जून 2023 को अपराह्न चार बजे कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में होगी। जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा की जाएगी। इस आशय की सूचना सचिव आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा किसान नेता श्याम सिंह चाहर को पत्र द्वारा दी गयी है। इस पर किसान नेता ने कहा है कि अगर इस बैठक में भी कोई फैसला नहीं लिया गया तो वे आयुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
किसान नेता ने आज उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण चर्चित गौड़, सचिव गरिमा सिंह को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा है कि किसानो ने इनर रिंग रोड लैंड पार्सल इंटर चेज तृतीय फैस के सुबूत अधिकारियों को सौप दिए है। जमीन वापसी के लिए किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने सन् 2000 सेलेकर 2009 तक प्लाट धारकों की सूची , बैनामा दिए । रोहता के 70 किसानों को मुआवजा मिला लेकिन 211 को मुआवजा नही दिया। किसान नेता श्याम सिंह चाहर के साथ बास देव कुशवाह, दिनेश कुमार विनोद कुमार ,रविंद सिंह ,अशोक कुमार ,चेतन सरूप रावत, महेश कुमार, प्रमोद कुमार शुक्ला, सलीम ख़ान, वेदों पंडित ,हातेश कुमार, रघुनाथ शर्मा जबाहर लाल रावत आदि थे।


