आगरा। आज एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय क्रीड़ा समिति माध्यमिक द्वारा जूडो प्रतियोगिता का आयोजन बालक एवं बालिका वर्ग में किया गया इसमें बालक वर्ग में एम डी जैन 11 गोल्ड के साथ विजेता बना । पांच गोल्ड के साथ महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज उप विजेता और दो गोल्ड के साथ राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज तीसरे स्थान पर रहा ।बालिका वर्ग में केवल सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज बलकेश्वर की बालिकाओं ने ही प्रतिभाग किया और 11गोल्ड जीते।
प्रतियोगिता को माध्यमिक शिक्षा समिति के सहसचिव रवि प्रकाश, बृजेश कुमार ,सौरभ सिंह और ज्ञानेंद्र यादव ने उद्घाटन एवं समापन किया संपन्न कराई।
प्रतियोगिता के निर्णायक टीडी भास्कर रूप कृष्ण बघेल नेत्रपाल उर्देव तोमर रहे।
परिणाम
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार है योगेंद्र विवेक पाल सूर्यांश चौधरी लक्ष्य वर्मा हर्षित यादव शिवम सिंह दीपक कुमार दीपांशु प्रांजल अंश कुमार दिलीप यादव
महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज की ओर से रविंद्र सिंह कान्हा अग्रवाल रेहान कार्तिक शर्मा कासिम ने स्वर्ण पदक जीते राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज की ओर से वंश रवि ने स्वर्ण जीते ज्ञान भारती की ओर से कुणाल शर्मा क पब्लिक स्कूल से मोहम्मद फैसल ने स्वर्ण पदक जीते बालिका वर्ग में सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज की ओर से सन माधवी वर्मा गौरी कश्यप ऋषिका कुमारी रीमा राठौर लवी तपस्या कुमारी नीलम किंजल खुशबू वर्षा ने स्वर्ण पदक जीते उक्त सभी छात्राएं मथुरा में आयोजित मंडली प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे।


