भरतपुर – इकरन के मध्य फाटक सं०- 37 (किमी 49/01-48/21) का अनुरक्षण कार्य

Press Release उत्तर प्रदेश राजस्थान

आगरा, 16 अक्टूबर। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आगरा मंडल के आगरा –बांदीकुई रेल खंड पर स्थित भरतपुर – इकरन के मध्य फाटक सं०- 37 (किमी 49/01-48/21) पर अनुरक्षण का कार्य दिनांक- 21.10.2024 से 23.10.2024 तक किया जाना है | यह कार्य समपार पर सडक यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता है । यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है।

रेल प्रशासन द्वारा अनुरक्षण का कार्य दिनांक 21.10.2024 को सुबह 07:00 बजे से दिनांक 23.10.2024 शाम 19:00 बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा  | गेट बन्द के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग फाटक संख्या -38 एवं एलएचएस न. 36 से होकर गुजारने की व्यवस्था की गयी है |

जन-साधारण से अनुरोध है कि उक्त कार्य में सहयोग प्रदान करे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *