बिचपुरी –रायभा के मध्य फाटक सं०- 13 (किमी 15/17-18) का अनुरक्षण कार्य 4, 5 अप्रैल को

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा । सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आगरा मंडल के आगरा –बांदीकुई रेल खंड पर स्थित बिचपुरी –रायभा के मध्य फाटक सं०- 13 (किमी 15/17-18) पर अनुरक्षण का कार्य दिनांक 04.04.2026 से 05.04.2026 तक किया जाना है | यह कार्य समपार पर सडक यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता है । यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है।

रेल प्रशासन द्वारा अनुरक्षण का कार्य दिनांक 04.04.2026 को सुबह 08:00 बजे से दिनांक 05.04.2026 सुबह 07:00 बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा  | गेट बन्द के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग फाटक संख्या -12 एवं एलएचएस सं -14 से होकर गुजारने की व्यवस्था की गयी है |  जन-साधारण से अनुरोध है कि उक्त कार्य में सहयोग प्रदान करें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *