केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल व उप्र के नगर विकास मंत्री एके शर्मा प्रतिभाग करेंगे
आगरा, 20 जून। नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। जिले का मुख्य आयोजन एकलव्य स्टेडियम में प्रातः 6 बजे से होगा। जिसमें लगभग पांच हजार लोग हिस्सा लेंगे। आयोजन के मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल तथा अतिविशिष्ट अतिथि आगरा जिले के प्रभारी उप्र के नगर विकास मंत्री एके शर्मा होंगे। इसके अलावा शहर में कई जगह योग के कार्यक्रम होंगे। एकलव्य स्टेडियम में होने वाले इस आयोजन के लिये तैयारियां पहले से ही चल रही हैं। योग सप्ताह मनाया जा रहा है।