महर्षि परशुराम इण्टर कॉलेज के कराटे खिलाड़ी फ़ैज़ान ने आगरा मंडल कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

SPORTS उत्तर प्रदेश

69वीं प्रदेशीय कराटे प्रतियोगिता हेतु चयनित

आगरा।  ताजगंज स्थित शिव मंदिर वाटिका के इंडोर हॉल में आयोजित की गई 69वीं अण्डर 14,17 व 19 वर्ष बालक माध्यमिक विद्यालयी आगरा मंडलीय कराटे प्रतियागिता का आयोजन किया गया। जिसमें महर्षि परशुराम इण्टर कॉलेज के कक्षा-12 कराटे खिलाड़ी फ़ैज़ान ने सीनियर बालक ( -50 किलो ग्राम भार वर्ग में) आगरा मंडल कराटे प्रतियोगिता में अपने अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक मास्टर पंकज शर्मा के दिशा निर्देशन में प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक जीता। फ़ैज़ान अब मेरठ मंडल में आयोजित होने वाली 69वीं प्रदेशीय कराटे प्रतियोगिता में आगरा मंडल की ओर से प्रतिभाग करेंगे ।

फ़ैज़ान को स्वर्ण पदक जीतने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आगरा डॉ मुकेश अग्रवाल,डीडीआर मनोज गिरि, ज़िला विद्यालय निरीक्षक आगरा चंद्रशेखर,ज़िला विद्यालय निरीक्षक (बालिका शिक्षा) विश्व प्रताप सिंह,डॉ0 एस के सिंह,विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष ध्रुव वशिष्ठ,प्रबंधक शलभ शर्मा, विद्यालय स्टाफ में  जितेंद्र कुमार शर्मा, इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा, अश्वनी वशिष्ठ,श्री राम शर्मा,श्री निवास दीक्षित,डॉ. विशाल आनंद,शिवनाथ सिंह,नीलम मौर्या,सरिता बघेल,संदीप शर्मा,राम किशोर त्यागी,देवेंद्र गुप्ता,पूरन चंद्र,बृजेश पाठक,सुनील शर्मा,जय प्रकाश,जितेंद्र कुमार शर्मा (केंथरी वाले)मांगे लाल,बलराम शर्मा व नाहर सिंह आदि ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए प्रदेशीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने हेतु अपना आशीर्वाद दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *