गणतंत्र दिवस की परेड में कर्तव्य पथ पर यूपी की झांकी में दिखा महाकुंभ का दर्शन

State's


76th Republic Day Parade : कर्तव्य पथ पर यूपी की झांकी में दिखी महाकुंभ की झलक, वायरल वीडियों में देखें अद्भुत नजारा




देश 76वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। आज गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न राज्यों की झांकियां निकाली गई। इसमें उत्तर प्रदेश की निकलने वाली झांकी की थीम महाकुंभ पर आधारित रही। 76वें गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तर प्रदेश की ‘स्वर्णिम भारत- विरासत और विकास’ की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया। इस झांकी में महाकुंभ 2025 की झलक दिखाई गई।

गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर उत्तर प्रदेश की महाकुंभ वाली झांकी ने सबका मन मोह लिया। झांकी में समुद्र मंथन और कलश से निकलते अमृत को दिखाया गया। देवता और राक्षसों में मंथन को दिखाया गया। साथ ही ऋषि-मुनियों की मूर्तियां भी झांकी में देखने को मिली।

बता दें कि यूपी के प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। त्रिवेणी संगम में अब तक करीब 11.47 श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। यूपी सरकार का दावा है कि इस बार महाकुंभ में 40 से 45 करोड़ लोग स्नान करेंगे।

वायुसेना के विमानों ने किया फ्लाइपास्ट

भारतीय वायुसेना के विमानों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ परेड के दौरान फ्लाइपास्ट किया। इस फ्लाइपास्ट में 40 विमान, 22 लड़ाकू विमान और 11 ट्रांसपोर्ट विमान, सात हेलीकॉप्टर शामिल हुए।

साभार सहित




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *