आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे लकी कुमार का 4th क्रेडिट एवं जूनियर नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप जो कि 29 मई से 1 जून तक देहरादून उत्तराखंड में आयोजित हुई। उसमें लकी कुमार ने ओवर 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। जिसके लिए लकी कुमार का यूथ एशियन चैंपियनशिप जो कि मलेशिया में आयोजित होनी है, के लिए चयन हुआ है। इनकी इस उपलब्धि पर ताइक्वांडो खेल परिवार के महंत योगेश पुरी , क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय कुमार शर्मा , देवेंद्र सिंह और उनके कोच रघुनाथ यादव ने एवं स्टेडियम के सीनियर खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं।


