लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती महोत्सव 31 मई को सचदेवा मिलेनियम स्कूल बोदला में

Politics उत्तर प्रदेश

आगरा, 28 मई। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती महोत्सव 31 मई को सचदेवा मिलेनियम स्कूल  सौ फुटा रोड से बाबूजी चौराहा के बीच में बोदला-शास्त्रीपुरम  में अपराह्न दो बजे से आयोजित किया जा रहा है। इसके आयोजक धीरज बघेल के अनुसार महोत्सव के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा और भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय होंगे। जबकि समारोह की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनियां करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, राज्यसभा सदस्य नवीन जैन, उप्र की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान, एमएलसी विजयशिवहरे, जिलापंचायत अध्यक्ष डा. मंजू भदौरिया, विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, विधायक छोटेलाल वर्मा, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, जिला कोपरेटिव बैंक के मैनेजर प्रदीप भाटी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बघेल, एडवोकेट होंगे। निवेदक भारतीयजनता पार्टी जिला आगरा ने लोकमाता अहिल्याबाई के अनुयाइयों से ससमय उपस्थित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *