आगरा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता की राहुल गांधी को चिट्ठी— वरुण गांधी को दें बड़ी जिम्मेदारी, मिलेगी नई धार

Politics

आगरा। राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमाशंकर शर्मा एडवोकेट ने नेता विपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी को पत्र भेजकर मांग की है कि भाजपा सांसद वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि वरुण गांधी को पार्टी में लेकर उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है तो इससे कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

रमाशंकर शर्मा ने पत्र में उल्लेख किया कि वह वर्ष 1975 से कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता हैं और पार्टी हित में सुझाव देना अपनी जिम्मेदारी मानते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय और परिस्थितियों को देखते हुए कांग्रेस को नई ताकत और प्रभावी नेतृत्व की जरूरत है।

पत्र में उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भाजपा की नीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में यदि वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल किया जाता है तो पार्टी को राजनीतिक रूप से बड़ा लाभ मिल सकता है।

उन्होंने दावा किया कि वरुण गांधी को भाजपा में लंबे समय से उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है और वह कई बार भाजपा की नीतियों के खिलाफ खुलकर आवाज उठाते रहे हैं।

रमाशंकर शर्मा ने वरुण गांधी को प्रखर वक्ता और प्रभावशाली व्यक्तित्व वाला नेता बताते हुए कहा कि यदि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और वरुण गांधी एक साथ संघर्ष करें तो भाजपा के खिलाफ कांग्रेस को बड़ी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह उनकी निजी राय है, जो उन्होंने केवल कांग्रेस के हित को ध्यान में रखते हुए राहुल गांधी को भेजी है। साथ ही उम्मीद जताई कि इस सुझाव पर विचार कर कोई सकारात्मक कदम उठाया जाएगा, जिससे कांग्रेस और अधिक मजबूत हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *