जिला सूचना कार्यालय में कोमल सिंह (मददगार) का हुआ सेवानिवृत्ति सम्मान

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा.30.09.2026.आज जिला सूचना कार्यालय में कोमल सिंह (मददरगार) अपनी 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्ति हो गए।जिला सूचना अधिकारी व कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा कोमल सिंह को फूल माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी।

जिला सूचना अधिकारी शीलेन्द्र कुमार शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि आज का दिन हम सबके लिए भावुकता भरा है। एक तरफ खुशी है कि श्री कोमल सिंह जी ने अपने जीवन के 40 अनमोल वर्ष पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ राष्ट्र और विभाग की सेवा में समर्पित किये, वहीं दूसरी तरफ मन में एक खालीपन भी है कि आज के बाद कार्यालय में उनका वो अनुभवी मार्गदर्शन, उनकी वो मुस्कान और उनका वो अपनापन रोज देखने को नहीं मिलेगा।

40 साल – मतलब एक पूरा युग।

कोमल सिंह ने जब अपनी सेवा प्रारम्भ की थी, तब से लेकर आज तक तकनीक बदली, व्यवस्थाएं बदलीं, लोग बदले, लेकिन एक चीज जो कभी नहीं बदली – वो थी कोमल सिंह जी की कार्य के प्रति निष्ठा। समय से पहले कार्यालय आना, हर फाइल को अपना समझकर काम करना, नए साथियों को छोटे भाई की तरह सिखाना, और कठिन से कठिन परिस्थिति में भी कभी धैर्य न खोना – यही उनकी पहचान रही है।
हमने उन्हें कभी थकते हुए नहीं देखा। वे केवल एक कर्मचारी नहीं, बल्कि हमारे विभाग के प्रत्येक कार्मिक के अभिभावक थे। सूचना विभाग परिवार के सभी आपके स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय पारिवारिक जीवन के लिए हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।इस अवसर पर प्रधान सहायक दिलशाद, कंप्यूटर ऑपरेटर चंदन कुमार भारती,अनु सेवक अंकित कुमार, शंभू, वाहन चालक गौरव वर्मा, नाइट वॉचमैन सत्यदेव सहित परिवारीजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *