आगरा, 25 अक्टूबर। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की गई 67वीं माध्यमिक विद्यालयी प्रदेशीय अंडर 14,17 एवं 19 वर्ष जिमनास्टिक (बालक एवं बालिका) प्रतियोगिता में आगरा जनपद के विजेता खिलाड़ियों को आज डीबीएसएस खालसा इं का,प्रताप पुरा पर खालसा इं का प्रबन्ध समिति अध्यक्ष सरदार अमरदेव सिंह साहनी, प्रबंधक जगदीप सिंह साहनी, हरजोत सिंह साहनी प्रधानाचार्य कुलदीप जैन एवं समस्त स्टाफ़ द्वारा सम्मानित किया गया। उक़्त अवसर पर पंकज शर्मा,सुनील अग्रवाल,कमल सिंह,सुनील चंदेल,महावीर अग्रवाल,श्रीमती सर्वजीत कौर,श्रीमती प्रेमलता,श्रीमती बलवीर कौर,श्रीमती पद्मावती बघेल ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उल्लेखनीय है कि आगरा जनपद के खालसा इं का के खिलाड़ियों ने अपने विद्यालय क्रीडाध्यक्ष संजय नेहरू के नेतृत्व में दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर आगरा को विजेता कराने का गौरव हासिल किया था।
खालसा इं का के सम्मानित किए गए खिलाड़ी इस प्रकार हैं।
स्वर्ण पदक विजेता- बालक- आशुतोष प्रजापति,शबाब अली,गुरप्रीत राठी,अयान ख़ान,प्रांजल यादव,सुंदरम् शर्मा पीयूष उजाले व लक्ष्य राठी।
स्वर्ण पदक विजेता बालिका- श्रद्धा यादव,कल्पना, अंशिका,आरती व अर्पिता सक्सेना।


