आगरा। कराते एसोसिएशन ऑफ़ आगरा के महासचिव एवं बलूनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस आगरा के खेल निदेशक पुष्पेंद्र यादव की सूचनानुसार वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं उसकी आगरा यूनिट के तत्वावधान में दयालबाग के सिकंदरपुर स्थित बलूनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस आगरा की बलूनी पब्लिक स्कूल के खेल प्रांगड़ में कराते खिलाड़ियों का येलो, ऑरेंज, एवं ब्लू बैल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें बलूनी पब्लिक स्कूल सिकंदरपुर दयालबाग के कराते खेल के 35 कराते खिलाड़ियों की येलो, ऑरेंज, एवं ब्लू बैल्ट की परीक्षा मुख्य परीक्षक सेंसई जयवीर सिंह ब्लॉक बैल्ट द्वितीय डैन ने खिलाड़ियों की बारीकियों को देखकर परीक्षण किया ।
बैल्ट ग्रेडिंग परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले खिलाड़ियों में
येलो बैल्ट परीक्षा उत्तीर्ण खिलाड़ियों के नाम :- अनिका वर्मा, आन्या बघेल, आरव शर्मा इत्यादि ।
ऑरेंज बैल्ट परीक्षा उत्तीर्ण खिलाड़ियों के नाम:- समीक्षा सिंह, हर्ष अग्रवाल, देविका सिंह , कृतिका गोयल, आराध्य शर्मा, पार्थ गोयल इत्यादि ।
ब्लू बैल्ट परीक्षा उत्तीर्ण खिलाड़ियों के नाम :- आराध्य गुप्ता, आराध्य सिंह , आन्या यादव, एंजेल सिंह, आर्शिका अग्रवाल, अलर्क गोस्वामी, चाहत राजपूत, दर्पण राना, दिव्यांशु यादव, गर्विता गुप्ता, हर्षित लांबा, जाह्नवी सारस्वत, जिज्ञासा पोरवाल, काव्या सिंह, मोक्ष जैन, नम्रता राना, रिद्धिम बंसल, ऋद्धि गोयल, युग तिवारी, वान्या जैन, वंशिका अग्रवाल, विध्याता उपाध्याय, वैदिका सिंह, अवनी सारस्वत, रिशु राज वर्मा, इत्यादि खिलाड़ियों ने उत्तम अंकों के साथ बैल्ट परीक्षा पास की ।
बलूनी पब्लिक स्कूल की एकेडमिक डायरेक्टर श्रीमती अमृता यादव ने खिलाड़ियों को बैल्ट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।
विद्यालय के बच्चों की इस उपलब्धि पर बलूनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस आगरा चेयरमैन डॉ नवीन बलूनी, एडमिनिस्ट्रेशन हेड डॉ ललितेश यादव, प्रिंसिपल हेड डॉ संजय बंसल, आगरा जिला ओलंपिक संघ के महासचिव एवं कराते एसोसिएशन ऑफ़ आगरा के संरक्षक श्री राहुल पालीवाल, जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कराते एसोसिएशन ऑफ़ आगरा के अध्यक्ष एवं आगरा जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ सत्यदेव पचौरी, ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं अपना आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
