कमला नगर क्षेत्र ‘नो होर्डिंग जोन’ घोषित

Press Release उत्तर प्रदेश

 अवैध होर्डिंग हटाने के लिए सोमवार से चलेगा विशेष अभियान

आगरा। नगर निगम प्रशासन ने जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अनुरोध पर बड़ा कदम उठाते हुए कमला नगर क्षेत्र को ‘नो होर्डिंग जोन’ घोषित कर दिया है। इस निर्णय के बाद क्षेत्र में लगे अवैध होर्डिंग और बैनरों को अभियान चलाकर हटाया जाएगा।
सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि बरसात के दौरान बांस-बल्ली पर लगाए गए अवैध होर्डिंग जनकपुरी महोत्सव के समय गंभीर समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। इस संबंध में क्षेत्रीय पार्षद प्रदीप अग्रवाल एवं महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने मांग उठाई थी कि महोत्सव में कोई व्यवधान न आए, इसके लिए इलाके को नो होर्डिंग जोन घोषित किया जाए।
नगर निगम प्रशासन ने मांग को स्वीकारते हुए इस क्षेत्र को नो होर्डिंग जोन घोषित कर दिया है। शनिवार शाम कुछ स्थानों से अवैध होर्डिंग हटाए भी गए, लेकिन बड़े पैमाने पर अभियान सोमवार से शुरू किया जाएगा।

— नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल का वर्जन। —

“जनकपुरी महोत्सव आगरा का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आयोजन है। इसकी गरिमा और सुरक्षा को देखते हुए कमला नगर क्षेत्र को नो होर्डिंग जोन घोषित किया गया है। किसी भी प्रकार के अवैध होर्डिंग को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *