जिम करते में सिर के बल गिरी कबड्डी छात्रावास की प्रशिक्षु

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 15 अक्टूबर। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित जिम में प्रैक्टिस करते समय कबड्डी छात्रावास की एक प्रशिक्षु सिर के बल गिर पड़ी। जिससे वह बेहोश हो गयी।आनन-फानन में उसे एस एन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां फिलहाल उसे होश आ गया है। डाक्टरों ने उसको खतरे से बाहर बताया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेडियम के जिम में वैसे तो काफी लोग अभ्यास करते हैं। विभिन्न खेलो के खिलाड़ियों के अलावा शौकिया लोग भी जिम करते हैं। बुधवार को सुबह स्टेडियम के कबड्डी हास्टल की तीन प्रशिक्षु भी जिम करने के लिये आयी थीं। इसी बीच नीतू नामक प्रशिक्षु जिम कर रही थी। वह पैरों से लटककर सिर नीचे की हुई थी। जाने कैसे उसके पैरों की पकड़ छूट गयी और धड़ाम से सिर के बल गिर पड़ी। जिससे उसके सिर के अलावा गर्दन में भी चोट आयी। गिरते ही नीतू नामक प्रशिक्षु बेहोश हो गयी। इतने में ही जिम में मौजूद प्रशिक्षक हरदीप सिंह हीरा आदि दौड़े । उन्होंने वहां तैनात सुरक्षा गार्ड आदि की मदद से बालिका को उठवाया। कबड्डी कोच विजयलक्ष्मी सिंह को बुलवाया। सभी लोग कबड्डी ट्रेनी को निजी कार में लेकर एस एन मेडिकल कालेज गये। वहां उसको तुरंत उपचार दिलाया। एक्सरे कराया गया, जिसमें चिकित्सकों ने सब कुछ ठीक बताया है। इसके बाद सीटी स्कैन कराया जा रहा है। जिससे बारीकी से जांच हो जाय़ेगी। फिलहाल बालिका ठीक बतायी गयी है। इसके बाद स्टेडियम के कोच तथा स्टेडियम प्रशासन ने राहत की सांस ली है।  हालांकि पहले भी इस तरह की हल्की फुल्की घटनाएं जिम में हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *