जूडो के ट्रायल 17, 18 मार्च को एकलव्य स्टेडियम में

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 7 मार्च। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं यूपी जूडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशस्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष / महिला जूडो प्रतियोगिता 21 से 23 मार्च तक  लखनऊ में आयोजित की जायेगी। उक्त प्रतियोगिता हेतु आगरा मण्डल की टीम के चयन के लिये जिला स्तरीय ट्रायल 17 मार्च को तीन बजे से  एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स 18 मार्च को सुबह 11 बजे से  एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर कराये जायेंगे।

प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष/महिला जूडो प्रतिभागी खिलाड़ी को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्मु प्रमाण-पत्र स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड तथा सी०एम०ओ० द्वारा प्रदत्त आयु एवं चिकित्सीय प्रमाण-पत्र साथ लामा अनिवार्य होगा।

जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य/प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वह अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल में पुरुष / महिला खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक के साथ निर्धारित समय पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम, आगरा पर भेजने की कृपा करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु पुरुष खिलाड़ियों की प्रविष्टि निःशुल्क हैं। चयन ट्रायल्स से सम्बन्धित अधिक जानकारी  पुष्पाल सिंह . कनिष्ठ सहायक के मोबाईल नम्बर-9412171242 पर प्राप्त कर सकते है। यह जानकारी क्षेत्रीय कीडा अधिकारी, संजय शर्मा ने दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *