जगदीशपुरा जमीन विवाद: योगेंद्र उपाध्याय बोले- सुबूत जुटा रहा था इसलिए देर से बोला, पूरे खेल के पीछे सैफई का करीबी मनोज यादव, सांसद पर भी अप्रत्यक्ष हमला

Politics उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR स्थानीय समाचार
आगरा, 15 जनवरी। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जे में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी। इस मामले में उपाध्याय का नाम आ रहा था। सोमवार को उन्होंने मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखा। अपना पक्ष रखने में देरी को लेकर उपाध्याय ने कहा कि वह इस मामले के सुबूत जुटा रहे थे, इसलिए उन्हें थोड़ा समय लगा। कैबिनेट मंत्री ने आरोप लगाया कि पूरा खेल सैफई के सपा परिवार के करीबी मनोज यादव खेल रहे हैं। उपाध्याय ने अप्रत्यक्ष रूप से अपनी ही पार्टी के जनप्रतिनिधि पर भी हमला बोला और कहा कि वह द्वेषवश उनका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने सांसद  का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोगों की भाजपा में राजनीतिक जमीन कमजोर होती दिख रही है, इसलिए वे दूसरी पार्टी में संभावनाएं तलाश रहे हैं और उस पार्टी के लोगों के हाथों में खेल रहे हैं।
गौरतलब है कि सांसद इस विवाद में अभी तक पीड़ित दिखाई दे रहे पक्ष के समर्थन में खुलकर बोलते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *