केन्द्रीय कारागार में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर निरुद्ध बंदियों की समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराये जाने के दिए निर्देश

Press Release उत्तर प्रदेश

प्रथम सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनीता सिंह द्वारा केन्द्रीय कारागार का किया गया औचक निरीक्षरण।

आगरा. 29.01.2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देश पर मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा, श्री संजय कुमार मलिक महोदय के मार्गदर्शन में आज दिनांक 29.01.2026 को केन्द्रीय कारागार, आगरा का औचक निरीक्षण किया गया।
विनीता सिंह, प्रथम सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के द्वारा चिकित्सा वार्ड पाकशाला व समस्त बैरकों का निरीक्षण किया गया साथ ही बैरकों में उपस्थित निरूद्ध सिद्धदोष बंदियों की समस्याओं को भी सुना गया। बैरकों व चिकित्सा वार्ड में उपस्थित निरूद्ध/सिद्धदोष बंदियों से समय पर स्वास्थ्य, भोजन व जाति भेद-भाव इत्यादि के सम्बन्ध में पूछा गया तो किसी भी बंदी के द्वारा कोई भी समस्या न होने से अवगत कराया। विनीता सिंह प्रथम सचिव,पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के द्वारा ओपी कटियार, वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार आगरा को निर्देशित किया गया कि केन्द्रीय कारागार में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर निरुद्ध बंदियों की समय पर स्वास्थ्य जांच कराया जाना सुनिश्चित करें। बंदियों के साथ ही यह भी ध्यान दें कि कारागार में किसी भी बंदी के साथ कोई भी भेदभाव न हो।
निरीक्षण के दौरान श्री ओपी कटियार, वरिष्ठ अधीक्षक, केंद्रीय कारागार, आगरा एवं कारागार के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *