जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला वृक्षारोपण व जिला गंगा समिति तथा जिला वेटलैंड समिति की बैठक संपन्न
भगवान टॉकीज से आईएसबीटी तक संरक्षित वन क्षेत्र की पट्टी का होगा कायाकल्प, सौंदर्यीकरण तथा ग्रीन बेल्ट डेवलपमेंट को वन विभाग को किया निर्देशित
आगरा, 9 जनवरी। आज जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति, वृक्षारोपण तथा जिला गंगा समिति तथा जिला वैटलैंड समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिसमें सर्व प्रथम पर्यावरण समिति से संबंधित प्रकरणों पर विचार किया गया, जिसमें वायु प्रदूषण के प्रभावी नियंत्रण की समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया कि शीतकाल के माह दिसम्बर में जनपद आगरा 15 दिन एक्यूआई मॉडरेट तथा 16 दिन सेटिसफैक्ट्री की श्रेणी रहा है। ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान(जीआरएपी) का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु विभिन्न विभागों यथा नगर निगम, एडीए, पीडब्ल्यूडी, गंगा जल प्रोजेक्ट,मेट्रो कॉरपोरेशन, एनएचएआई, जलनिगम,जल संस्थान, कार्यदाई संस्थाओं द्वारा अनुपालन किया गया है, बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम को रोड डस्ट व ट्रैफिक कंजेशन के प्वाइंट चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए तथा एनएचएआई के अधिकारियों को शहर में एनएच-2 पर नियमित साफ-सफाई कराने हेतु कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए तथा सभी अधिकारियों को भी अपने कार्यालय में साफ-सफाई रखने को निर्देशित किया। जिलाधिकारी महोदय ने शहर की सड़कों व मार्गों पर बेतरतीब मलवा, निर्माण सामग्री डालने बालों,सॉलिडवेस्ट वर्निंग करने, रोड डस्ट आदि गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने तथा सख्ती बरतने के कड़े निर्देश नगर निगम को दिए। बैठक में नगर निगम तथा स्थानीय निकायों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन तथा उसके प्रभावी निस्तारण हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी महोदय ने कुबेरपुर स्थित निर्माणाधीन सी एण्ड डी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की, नगर निगम द्वारा बताया गया कि उक्त प्लांट 18 माह में पूर्ण कर लिया जायेगा, जिलाधिकारी महोदय ने कार्य में शीघ्रता लाने के निर्देश दिए। बैठक में बायोमेडिकल वेस्ट की समीक्षा की गई तथा शेष बचे 400 अस्पतालों में भी बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण हेतु बारकोडिंग का कार्य पूर्ण कराये जाने तथा सीएमओ, यूपीपीसीबी व बारकोडिंग एजेंसी को 07 दिन में अनुपालन आख्या देने के कड़े निर्देश दिए।
बैठक में होटल संचालकों द्वारा किये जा रहे अंधाधुंध अण्डर ग्राउण्ड वाटर के दोहन की मॉनिटरिंग करने तथा उनमें रैनवाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा 300 स्क्वायर मीटर तक के भवन व सरकारी कार्यालयों में रैनवाटर हार्वेस्टिंग सुनिश्चित कराने हेतु 15 दिन में समीक्षा रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। बैठक में ई-वेस्ट मैनेजमेंट की समीक्षा की गई तथा यूपीपीसीबी को सभी इलेक्ट्रानिक, इलेक्ट्रीकल्स व मोबाईल शाप को ई-वेस्ट के समुचित निस्तारण हेतु नोटिस देने के निर्देश दिए। बैठक में भगवान टॉकीज से आईएसबीटी तक वन विभाग की संरक्षित भूमि पट्टी पर ग्रीन कवर विकसित करने तथा सौन्दर्यीकरण हेतु निर्देशित किया, बैठक में डीएफओ ने खेरागढ़ रेंज स्थित नया गांव व अनोठी गांव में नये क्षेत्र विकसित के प्रस्ताव से अवगत कराया।
बैठक में बताया गया कि वर्ष 2024-25 में प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षारोपण कराया जाना प्रस्तावित किया गया है, उक्त लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जनपद को 3692060 पौध रोपण का अनंतिम लक्ष्य मिला है, जिलाधिकारी ने सम्बन्धित सभी विभागों से एक माह में स्थान चिन्हित करने तथा व्यवस्थित रूप से पौधा रोपण कराने की योजना बनाये जाने के निर्देश दिए तथा पौधों की सुरक्षा हेतु ऐसे ट्रीगार्ड का री-यूज करने, जिनके पौधे विकसित हो चुके हैं, के नगर निगम को निर्देश दिए। बैठक में सिटी डेवलपमेंट प्लान के अंतर्गत संपूर्ण शहर में ग्रीन कवर हेतु एडीए, नगर निगम व वन विभाग को 15 दिन में प्रभावी कार्य योजना बनाकर प्रजेंटेशन देने तथा लोकेशन चिन्हित करने के निर्देश दिए। बैठक में उद्यान विभाग को शाहजहां गार्डन, शुभाषपार्क, पालीवाल पार्क इत्यादि में सघन वृक्षारोपण कराये जाने हेतु 15 दिन में प्लान देने तथा वन विभाग को शहर के विभिन्न स्थानों मार्गों तथा ताजमहल के आस-पास के क्षेत्रों में सूखे पेड़ों को हटाये जाने के निर्देश दिए तथा शहर के तालाबों में वर्षभर जल सुनिश्चित करने हेतु नालों के पानी को संशोधित करने डीएसटीपी व नवीन तकनीकी की कार्य योजना बनाये जाने के निर्देश दिए। बैठक में वर्ष 2024-25 में वृक्षारोपण के अनंतिम लक्ष्य आवंटित किए तथा विभागवार उत्तरदायी/नोडल अधिकारी भी बनाए गए। यथा पर्यावरण विभाग को,185000 पौधा रोपण का लक्ष्य तथा क्षेत्रीय अधिकारी, उ०प्र० प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड,आगरा को नोडल अधिकारी नामित किया गया, इसी प्रकार ग्राम्य विकास विभाग,को 1953000 का पौधरोपण का लक्ष्य व उपायुक्त, श्रम रोजगार (मनरेगा सेल) आगरा को नोडल नामित किया गया,राजस्व विभाग, को 163000, का लक्ष्य व नोडल,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) आगरा, को बनाया गया,पंचायत राज विभाग, को 197000, का लक्ष्य तथा नोडल,जिला पंचायत राज अधिकारी, आगरा,आवास विकास विभाग को,50000, नोडल उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण, आगरा,नगर निगम,आगरा को 184000, तथा नोडल नगरायुक्त को नामित किया गया।
नगरीय निकायों को 76000 का लक्ष्य, व नोडल ,अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), आगरा,लोक निर्माण विभाग, को 22000 का लक्ष्य तथा नोडल अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लो०नि०वि०,आगरा,सिंचाई विभाग को,23000, नोडल अधिशासी अभियन्ता (लोअर खण्ड), आगरा,कृषि विभाग को,390000, नोडल उप निदेशक कृषि,आगरा, उद्यान विभाग, को 24000, नोडल, जिला उद्यान अधिकारी, बेसिक शिक्षा विभाग को,19000, तथा नोडल बेसिक शिक्षा अधिकारी को बनाया गया, उच्च शिक्षा विभाग को,32000, नोडल क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, पशुपालन विभाग को 9000, का लक्ष्य तथा नोडल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, आगरा, को बनाया गया इसी प्रकार अन्य विभागों को भी लक्ष्य आवंटित किए गए।उपरोक्तानुसार जनपद में कुल 3692060 आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष स्थल चयन/गड्डा खुदान की कार्यवाही पूर्ण करते हुए सूचना सामाजिक वानिकी प्रभाग आगरा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर आयुक्त अंकित खण्डेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी ए. मनिकण्डन, डीएफओ आदर्श कुमार, सीएमओ अरूण श्रीवास्तव, एडीए सचिव गरिमा सिंह सहित सभी समस्त संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।


