आगरा, 11 अक्टूबर। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पर एशियाई खेलों में भारतीय हाकी टीम द्वारा गोल्ड जीतने की ख़ुशी में मास्टर हॉकी संघ ने एक मैत्री मैच का आयोजन किया । इस मैच में युवा हॉकी एकादश तथा वेटरंस एकादश के मध्य खेला गया। जिसमें दोनों टीम बराबरी पर रहीं। मैच का शुभारंभ सुनील चंद्र जोशी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी और हॉकी संघ के अध्यक्ष राजीव सोई ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता का संचालन केपी सिंह यादव ने किया। एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा सो पार मेडल जीतने की ख़ुशी में लड्डू एवं मिष्ठान वितरण किया गया । इस अवसर पर अमिताभ गौतम ,धर्मेंद्र बधेल ,शैलेन्द्र सिंह ,जयशंकर यादव ,आमीन उल्ला ,अजय कुमार सिंह, कुलविंदर सिंह,दलिप शर्मा ,धर्मेश सिंह गौरव रोताला,सहिद अंसारी ,शकील ख़ान, हरदीप सिंह हीरा आदि मौजूद रहे।


