संतोष ट्राफी के खिलाड़ियों पर नजर गढ़ाये हैं भारतीय फुटबाल संघ के चयनकर्ता

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। शारदा विश्वविद्यालय आगरा के श्री आनंद स्वरूप जी स्पोर्ट्स स्टेडियम में 79वीं राष्ट्रीय संतोष ट्रॉफी फुटबॉल चैंपियनशिप खेली जा रही है। इसमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों केचयन के लिये भारतीय फुटबाल संघ के सलेक्टर (स्काउट)  मुश्ताक अली भी आये हुय़े हैं। वे स्वयं भी इंटरनेशनल प्लेयर हैं।  वे खिलाड़ियों पर तीखी नजर रखे हुए हैं। जिससे कि भारतीय फुटबाल टीम के लिये कुछ खिलाड़ी यहां से सलेक्ट किये जा सकें।
पहले दिन के दो मैचों के पश्चात आज दूसरे दिन अवकाश  था। इस दिन चारों ही टीमों के खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। इसके साध ही विश्राम किया। वहीं उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के महासचिव मो. शाहिद ने आज आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया । ताकि कोई कमी हो तो उसे समय रहते दूर कर लिया जाए। वैसे खिलाड़ियों तथा आफीसियलों के रहने,भोजन आदि की व्यवस्थाएं वहीं आसपास की गयी हैं। सर्दी के दिन होने के कारण गीजर आदि की व्यवस्थाएं भी की गयी हैं।

आगरा में पहली बार संतोष ट्राफी का आयोजन लेकिन दर्शकों की कमी खल रही

ताजनगरी में संतोष ट्राफी का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। हालांकि आयोजन स्थल शहर से दूर होने के कारण दर्शक इतने बड़े फुटबाल टूर्नामेंट को देखने के लिये फुटबाल प्रेमी  नहीं पहुंच पा रहे हैं। शहर के अंदर आयोजन होता तो नन्हे से लेकर बड़े फुटबाल प्रेमी तक इसका आनंद ले सकते थे। फुटबाल का नेशनल लेबल का यह बड़ा टूर्नामेंट होता है। इसका आयोजन ही आगरा के लिये एक बड़ी उपलब्धि है।

23 दिसंबर को भी दो मैच होंगे

निर्धारित शेड्यूल के अनुसार  23 दिसंबर को उत्तराखंड बनाम हरियाणा के मध्य मैच सुबह दस बजे से खेला जाएगा। इसके पश्चात यू.पी बनाम चंडीगढ़ के मध्य मैच 2.30 बजे से होगा। 24 दिसंबर को फिर अवकाश रहेगा।  25 दिसंबर को उत्तराखंड बनाम यू.पी, चंडीगढ़ बनाम हरियाणा के बीच मुकाबला होगा। इसके पश्चात इस ग्रुप बी की जो विजेता टीम होगी, वह फाइनल राउंड के लिये क्वालीफाई हो जाएगी।

आयोजक भी जमे रहे

आयोजन स्थल पर भारतीय फुटबाल संघ के पदाधिकारी तो चले गये लेकिन उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के पदाधिकारी जमे हुए हैं। आयोजन सचिव बिल्लू चौहान और शारदा ग्रुप के हिंदुस्तान कालेज के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डा. राजेश कहरवार के अलावा संयुक्त सचिव  भूपेंद्र सिंह, कानपुर के सचिव अजीत सिंह, सुल्तानपुर से  एम.एस. बेग, गाजीपुर से  मिराज, मिर्जापुर से  आरिफ निज़मी, आगरा फुटबॉल अकादमी के सचिव  आदित्य सिंह चौहान, फुटबॉल कोच  योगेश वर्मा सहित विभिन्न जिलों के फुटबॉल संघों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *