70 वीं प्रदेशीय माध्यमिक ताईक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा की जानवी ने स्वर्ण पदक,परी माथुर, समृद्धि एवं अनिका सिंह ने जीते रजत पदक

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। गोरखपुर से इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा के अनुसार गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र के श्री मुरारी इण्टर कॉलेज में 03 से 07 अक्तूबर तक खेली जा रही 70वीं उत्तर प्रदेशीय (बालक एवं बालिका) अण्डर 14,17 एवं 19 वर्ष राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पहले दिन आगरा की जानवी ने स्वर्ण पदक,परी माथुर,समृद्धि एवं अनिका सिंह ने जीते 1-1-1= 3 रजत पदक सहित कुल चार पदक ।

-जानवी ने अंडर 19 वर्ष बालिका वर्ग के -40 किलो ग्राम भार वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर आगरा ज़िले का नाम रोशन किया ।
गीता ज्ञान क इ का की कक्षा-9 की खिलाड़ी/छात्रा है ।
आगरा की
-परी माथुर ने अंडर 17 वर्ष बालिका वर्ग के -32 किलो ग्राम भार वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीतकर आगरा ज़िले का नाम रोशन किया ।
परी माथुर दयालबाग स्थित स्वामी बाग स्कूल की कक्षा-9 की छात्रा है ।

-समृद्धि ने अंडर 14 वर्ष बालिका वर्ग के -28 किलो ग्राम भार वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीतकर आगरा ज़िले का नाम रोशन किया ।
अनिका सिंह हरीपर्वत स्थित क्वीन विक्टोरिया क ई का की कक्षा-7 की छात्रा है ।

-अनिका सिंह ने अंडर 14 वर्ष बालिका वर्ग के -32 किलो ग्राम भार वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीतकर आगरा ज़िले का नाम रोशन किया ।
अनिका सिंह हरीपर्वत स्थित क्वीन विक्टोरिया क ई का की कक्षा-8 की छात्रा है ।

शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल, आगरा राकेश कुमार, ज़िला विद्यालय निरीक्षक आगरा रवींद्र पाल सिंह तोमर,ज़िला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) विश्व प्रताप सिंह,जी आई सी प्रधानाचार्य मानवेन्द्र सिंह,प्रधानाचार्या डॉ उज्जल जैन, पंकज कुमार,ज्रेखा शमी,ज्योति सोनी,एन के बिन्दु, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, ज़िला क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल, सह ज़िला क्रीड़ा सचिव रवि प्रकाश , चौ हरपाल सिंह चाहर, संजय नेहरू, केपीसिंह यादव, सौरभ गुप्ता,सौरभ सिंह, दिग्विजय सिंह, रजनेश शर्मा शाहतोष गौतम, राजेश गुप्ता,राम प्रकाश यादव,शिखा झींगरन, श्वेता चरक, लता चौहान व उपमा सिंह आदि ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *