किसान दिवस में हंगामा,नाराज बुजुर्ग किसान नेता ने अधिकारियों के सामने कपड़े फाड़े

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 17 सितंबर। किसानों को डीएपी नहीं मिली तो जिलाधिकारी के सामने आत्मदाह करने का ऐलान किसान नेता लाखन सिंह त्यागी, श्याम सिंह चाहर  ने किया है। किसान दिवस में हुआ हंगामा। शीर्ष अधिकारियों के नहीं आने पर बुजुर्ग किसान नेता लाखन सिंह त्यागी ने वहां मौजूद अधिकारियों के सामने अपने कपड़ों को फाड़ दिया। किसान नेता डीएपी के ऊपर अपनी जान देने के लिए तैयार है सचिव और कोपरेटिव विभाग के सचिव और अधिकारी और समिति से डीएपी को ब्लैक करने में लगे हैं।

किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कहा कि  कोऑपरेटिव की बैंकों में लगभग 20 करोड रुपए स्कॉलरशिप का जमा था।अधिकारी कॉलेज वालों से मिलकर कुछ धन निकाल चुके हैं। कुछ को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
किसान दिवस में जून और जुलाई में किसानों की समस्याओं के  समाधान हेतु पत्र दिये परंतु किसी विभाग के अधिकारियों ने अभी तक रिपोर्ट पेश नहीं की। किसान आज भी  लाइन में लगा है ऐसा क्यों है। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने आज बिचपुरी में हुए किसान दिवस में अधिकारियों से यह सवाल दागा।
उनका कहना है कि किसानों की समस्याओं से अधिकारियों को बदबू आती है पूंजीपतियों की समस्याओं का समाधान तत्काल प्रभाव से होता हैं ।

किसान नेता श्री चाहर ने कहा कि  जब किसान नेता आंदोलन करने को मजबूर होते हैं तो अधिकारी जनप्रतिनिधियों से सिफारिश करवाते हैं। उन्होंने कहा कि अब किसान किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे।फैसला जिलाधिकारी पर छोड़ा समाधान कराएंगे या पीछे हटेंगे। किसान दिवस में ताज सिटी आलू उत्पादक समिति के प्रदेश सचिव लक्ष्मी नारायण बघेल, प्रेम सिंह,उदयवीर सिंह,मुकेश पाठक कल्लू यादव,देवेंद्र कुमार,सतवीर सिंह ,शैलेंद्र सिंह , वीरेंद्र इंदौलिया, किसान नेता मोहन सिंह चाहर, सत्येंद्र कुमार मौजूद थे । परंतु मौके पर केवल पांच अधिकारी विनोद कुमार कृषि उपनिदेशक, डीएचओ  बैजनाथ सिंह,बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता, सीवीओ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *