मंडलायुक्त सभागार में आयोजित जनपद-आगरा, बाराबंकी एवं मुरादाबाद से सम्बन्धित हितधारकों एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ केता-विक्रेता सम्मेलन में करेंगे प्रतिभाग।
आगरा. 09.03.2026/मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उ०प्र० श्री दिनेश प्रताप सिंह जी का जनपद भ्रमण कार्यकम प्रस्तावित है। 10.03.2026 (मंगलवार) को मध्याह्न 12 बजे मंडलायुक्त सभागार में आयोजित जनपद-आगरा, बाराबंकी एवं मुरादाबाद से सम्बन्धित हितधारकों यथा आलू उत्पादक, विक्रेता, आलू व्यापारी/ट्रेडर्स, शीतगृह स्वामियों एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ केता-विक्रेता सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात अपराह्न 02 बजे 19-गौतमपल्ली आवास, जनपद-लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।


