आगरा मंडल में हिंदी कार्यशाला का आयोजन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। आज दिनांक 27.03.2026 को समय 16:00 बजे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के गोवर्धन सभा कक्ष में मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रनव कुमार तथा मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी बी.एस. चौहान के निर्देशानुसार हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में “रेल राजभाषा ऐप एवं कंप्यूटर पर हिंदी में टाइपिंग” विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित कर्मचारियों को हिंदी में कार्य निष्पादन को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने हेतु विभिन्न तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया गया।
आगरा मंडल में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु निरंतर सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में कर्मचारियों को अद्यतन जानकारी प्रदान करने एवं हिंदी में टाइपिंग से संबंधित समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन प्रत्येक तिमाही में नियमित रूप से किया जाता है। इस पहल से कर्मचारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होने के साथ-साथ राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *