बच्चों को उच्च गुणवत्ता एवं पौष्टिक भोजन प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जायेः मंडलायुक्त

Press Release उत्तर प्रदेश

मण्डलायुक्त शैलेंद्र सिंह ने अटल आवासीय विद्यालय, किरावली का किया गया निरीक्षण

शैक्षणिक सत्र 2025-2026 में प्रवेश हेतु आयोजित की जा रही प्रवेश परीक्षा में अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों के बच्चों के आवेदन कराएं

आगरा. 23 जनवरी 2025. आज गुरुवार को मण्डलायुक्त शैलेंद्र सिंह द्वारा ग्राम कोरई तहसील किरावली स्थित अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षा वर्गों के बच्चों के साथ वार्तालाप किया गया और विद्यालय द्वारा संचालित शैक्षणिक एवं शैक्षिणेत्तर गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गयी।

निरीक्षण के दौरान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, बच्चों का छात्रावास तथा मेस का भी निरीक्षण किया गया। मेस में बनने वाले भोजन तथा स्टॉक में रखी गयी सामग्रियों का भी अवलोकन किया। निर्देशित किया कि बच्चों को उच्च गुणवत्ता एवं पौष्टिक भोजन प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाये। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि प्रशासनिक भवन, छात्रावास आदि में कुछ मरम्मत की आवश्यकता है। निर्देशित किया गया कि लोक निर्माण विभाग उक्त मरम्मत तत्काल करायें। प्रधानाचार्य तथा उप श्रम आयुक्त, आगरा मण्डल से आगामी प्रवेश परीक्षा हेतु प्राप्त हो रहे आवेदन पत्रो की भी समीक्षा की गयी और निर्देशित किया गया कि शैक्षणिक सत्र 2025-2026 में प्रवेश हेतु आयोजित की जा रही प्रवेश परीक्षा में अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों के बच्चों के आवेदन कराएं तथा परीक्षा की सुचिता एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करे।

विद्यालय प्रशासन एवं उप श्रम आयुक्त आगरा मण्डल द्वारा विद्यालय की कतिपय समस्याओं जिसमें विद्यालय के रास्ते में पड़ने वाले रेल ओवर ब्रिज, जो विद्यालय में जाने हेतु एकमात्र रास्ता है, में बारिश के दौरान पानी भर जाने से आवागमन बंद हो जाने, विद्यालय में वारिश के पानी के समुचित निकासी का प्रबन्ध न होने आदि समस्याओं से अवगत कराया गया। मण्डलायुक्त द्वारा विद्यालय के उपर्युक्त समस्याओ के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये।निरीक्षण के दौरान उप श्रम आयुक्त, आगरा मण्डल, उप जिलाधिकारी किरावली तथा खण्ड विकास अधिकारी फतेहपुर सीकरी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *