आगरा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं यू.पी. बास्केटबाल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष बास्केटबाल प्रतियोगिता 12 से 15 अक्टूबर तक प्रयागराज में आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता हेतु आगरा मण्डल टीम हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स 9.10.2025 को अपराहन् 3.00 बजे से एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स दिनांक 10.10.2025 की अपराहन् 3.00 बजे से एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम, आगरा में कराये जायेगे।
प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरूष बास्केटबाल प्रतियोगिता के प्रतिभागी खिलाड़ी को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड तथा सी0एम0ओ0 द्वारा प्रदत्त आयु एवं चिकित्सीय प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य/प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वह अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल में पुरुष खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक के साथ निर्धारित समय पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम, आगरा पर भेजने की कृपा करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु पुरूश खिलाड़ियों की प्रविष्टि निःशुल्क हैं। चयन ट्रायल्स से सम्बन्धित अधिक जानकारी मनीश कुमार वर्मा, बास्केटबाल प्रशिक्षक मो0न0-9411809590 पर प्राप्त कर सकते हैं।


