जिमनास्टिक और बालिका हाकी के ट्रायल 24 जनवरी से

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा,  22 जनवरी। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं यूपी जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशस्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष / महिला जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता प्रयागराज में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक एवं खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं यूपी हाकी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशस्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हाकी प्रतियोगिता 3 से 8 फरवरी तक गोरखपुर में आयोजित की जायेगी। प्रदेशस्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष / महिला जिम्नास्टिक्स एवं समन्वय जूनियर बालिका हाकी प्रतियोगिता हेतु आगरा मण्डल टीम हेतु जिला स्तरीयट्रायल 24 जनवरी को एवं मंडलीय ट्रायल 25 जनवरी को सुबह दस बजे से  होंगे।  जिमनास्टिक के जिला ट्रायल 25 को तथा मंडलीय 27 जनवरी को सुबह 11 बजे से होंगे।

प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष/महिला जिम्नास्टिक्स प्रतिभागी खिलाड़ी आयु 17 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए तथा प्रतिभागी खिलाड़ी को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड तथा सी०एम०ओ० द्वारा प्रदत्त आयु एवं चिकित्सीय प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हाकी प्रतितयोगिता के प्रतिभागी खिलाड़ी की जन्मतिथि 01.01.2008 के पश्चात होनी चाहिए। प्रतिभागी खिलाड़ी को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड तथा चिकित्सीय प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य होगा।

जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य/प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वह अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल में पुरुष/महिला एवं बालिका खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक के साथ निर्धारित समय पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा पर भेजने की क्या करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु महिला एवं बालक खिलाड़ियों की प्रविष्टि निःशुल्क हैं। चयन ट्रायल्स से सम्बन्धित अधिक जानकारी श्री पुष्पाल सिंह, कनिष्ठ सहायक के मोबाईल नम्बर-9412171242 पर प्राप्त कर सकते है। यह जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी सविता श्रीवास्तव ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *