भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा निकलेगी बुधवार को

Press Release उत्तर प्रदेश

-सिंधी समाज उत्साह और भक्ति से लबरेज, शहर भर में होगा स्वागत

आगरा। सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल की जयंती (चेटीचंड पर्व) के अवसर पर बुधवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। पर्व को लेकर समाज में खासा उत्साह और भक्ति का माहौल है।
सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ घटिया आजम खां स्थित हरियाली वाटिका से होगा। इसका शुभारंभ श्री सोमनाथ धाम, आगरा के मठाधीश पीर डॉ. शंकरनाथ योगी करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विशिष्ट अतिथियों में महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे और भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार शामिल रहेंगे।
मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी के अनुसार, शोभायात्रा में करीब चार दर्जन आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। यात्रा मार्ग पर विभिन्न बाजार समितियों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की जाएगी और मार्ग में भव्य स्वागत द्वार भी सजाए गए हैं।

ये झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में माता हिंगलाज, संत साईं टेहूराम और स्वामी लीलाशाह महाराज की झांकियां विशेष आकर्षण होंगी। भगवान झूलेलाल की झांकी घोड़े पर सवार स्वरूप में निकाली जाएगी। इसके अलावा राम दरबार, शिव परिवार, गणेशजी, खाटू श्यामजी, जगन्नाथ जी, महाकाल और भारत माता की झांकियां भी श्रद्धालुओं का मन मोहेंगी।
सिंधी सेंट्रल पंचायत के पदाधिकारियों—हेमंत भोजवानी, घनश्याम दास देवनानी, परमानंद अतवानी, जयराम दास होतचंदानी, नंदलाल आयलानी, एस.के. वीरानी, श्याम भोजवानी, जगदीश डोडानी, दौलत खूबनानी, जेठानंद पुरसनानी और भोजराज लालवानी—ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *