“लौहपुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर खेरागढ़ में निकली भव्य पदयात्रा — जनता और जनप्रतिनिधियों का उमड़ा सैलाब!”

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 12 नवंबर।  ज़िले के खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आज नज़ारा कुछ खास रहा… जहां सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर एक ऐतिहासिक पदयात्रा का आयोजन किया गया — और जनसमर्थन ऐसा कि सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस पदयात्रा का नेतृत्व खुद खेरागढ़ के  विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने किया उनके कदमों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता और आम जनता देशभक्ति के नारों से गूंज उठे। “सरदार पटेल अमर रहें” और “एकता के प्रतीक को नमन” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंजता रहा।

इस मौके पर जिले के तमाम जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे — डॉ. मंजू भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा , बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, आगरा ग्रामीण के पूर्व विधायक कालीचरन सुमन, और बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया, व सैया ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान शैलेन्द्र कसाना आदि की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम का मकसद था — देश की एकता, अखंडता और सरदार पटेल के अदम्य साहस को जन-जन तक पहुंचाना। लोगों ने तिरंगे हाथ में लेकर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संदेश दिया और संकल्प लिया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे।

खेरागढ़ की धरती आज एकता, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बन गई —
जहां लौहपुरुष पटेल की प्रेरणा ने एक बार फिर सबको जोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *